कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। बजरिया थाने से 300 मीटर दूर स्थित बेकरी की दुकान के बाहर रखे फ्रिज की जंजीर से मजदूर का शव लटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। घटनास्थल के पास लगे सीसी कैमरे में मजदूर खुद ही आत्महत्या करता हुआ दिखा। पुलिस ने मृतक की जेब से मिली डायरी में मिले नंबरों से संपर्क कर परिजन को हादसे की सूचना दी। रायबरेली के लालगंज निवासी 50 वर्षीय मुस्तफा आलम उर्फ बिन्नू करीब 15 साल से कानपुर में मजदूरी करते थे। वह फुटपाथ पर ही रहते थे। रविवार देर शाम को बजरिया थाने से 300 मीटर दूर स्थित रविशंकर जायसवाल की बेकरी के बाहर शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बेकरी के बाहर रखे फ्रिज की जंजीर से मुस्तफा का शव अंगौछे ...