कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। ब्लॉक अमरौधा की हलिया ग्राम पंचायत के नया पुरवा गांव में सप्ताह भर से बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। बीते एक सप्ताह में बंदरों के हमले में दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो चुके हैं। बुधवार को बंदरों ने किशोरी पर हमला करके उसे जख्मी कर दिया। मूसानगर थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव में बीती 7 अक्टूबर को बंदरों ने 10 वर्षीय बालक पीयूष पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद 13 अक्टूबर को अशोक निषाद पर बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं बुधवार सुबह घर के आंगन में झाड़ू लगा रही 14 वर्षीय किशोरी जानकी पुत्री पृथ्वी पर बंदरों ने हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: स्कूल बस का इंतजार कर रहे मासूम पर बंदरों का हमला बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बंद...