Kanpur News: बंटी के खिलाफ भाजपा मंडल अध्यक्षों ने खोला मोर्चा
कानपुर, सितम्बर 28 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम में शनिवार को हुई घटना ने रविवार को और तूल पकड़ लिया। एक तरफ भाजपा के कई मंडल अध्यक्षों ने मेयर पुत्र बंटी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया तो वहीं मंडल मंत्री मनीष बाजपेई और पांच पार्षदों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी से मुलाकात करके पूरी घटना बताई। उनसे शिकायत की कि बंटी की दबंगई पर तत्काल रोक लगाएं। दूसरी ओर कई मंडल अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित से मिलकर उनसे भी शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। भाजपा के पांच पार्षदों संग पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी से शिकायत करने के लिए कौशलपुरी के मंडल मंत्री मनीष बाजपेई पहुंचे। आरोप लगाया कि उन्हें नगर निगम में शनिवार को महापौर के पुत्र बंटी ने बंधक बना लिया, मोबाइल छीना और धक्कामुक्की की। वहीं पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.