कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर। किदवई नगर स्थित सेंट थॉमस स्कूल में शनिवार को 14वीं फादर रॉल्फी डिसूजा मेमोरियल मिनी मैराथन आयोजित हुई। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के 200 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में फ्लोरेस्ट इंटरनेशनल स्कूल और बालिका वर्ग में हडर्ड हाईस्कूल की टीम चैम्पियन बनी। मुख्य अतिथि मर्सी मेमोरियल स्कूल की प्रिंसिपल मरीना सिरिल और विशिष्ट अतिथि सेंट जेवियर्स इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रिंसिपल फादर राजेश साइमन ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैराथन का शुभारंभ किया। बालिका वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में सेंट थॉमस स्कूल की अनिका गुप्ता प्रथम, हडर्ड स्कूल की जयश्री आराध्या द्वितीय व उत्तरा पाल तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में फ्लोरेस्ट इंटरनेशनल स्कूल के पवन पाल ने बाजी मारी। शिवाजी इंटर कॉलेज के क...