Kanpur News: फोटो- नहर में डूबा 10वीं का छात्र, 21 घंटे बाद मिला शव
कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: - सचेंडी का रहने वाला छात्र दोस्तों संग गया था रामगंगा नहर सचेंडी। धरमंगदपुर गांव में दोस्तों के साथ रामगंगा नहर नहाने गए हाईस्कूल के छात्र की डूबकर मौत हो गई। घटना के 21 घंटे बाद किशोर का 400 मीटर दूरी पर शव नहर में उतराता मिला। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव पोस्टमार्टम भिजवाया।कटरा घनश्याम निवासी किसान संतोष सिंह के चार बेटों में दूसरे नंबर का शनि सिंह हाईस्कूल का छात्र था। संतोष ने बताया कि शनिवार दोपहर को शनि स्कूल से दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। धरमंगदपुर नहर पुल के आगे दोस्तों का नहर नहाने का प्लान बन गया। बेटा भी रामगंगा नहर में नहाने लगा, इस दौरान वह लहरों के बीच फंसकर गहराई में चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखारों से शनि की तलाश शुरू कराई। रविवार सुबह उसका शव मिल गया। सचे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.