कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जन्मशताब्दी खेल दिवस एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत स्पोर्ट स्टेडियम में संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली में जनपद के कुल 68 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रैली का शुभारंभ क्रीड़ाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को लकी ड्रॉ के माध्यम से सम्मानित भी किया गया। साइकिल रैली में विजय गुप्ता, माधव मिश्र, राघव मिश्र एवं गणेश श्रीवास्तव आदि का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं खिलाड़ियों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम तथा फिटनेस के प्रति जागरूक करना रहा। यह भी पढ़ें- Aligarh News: साइकिल रैली में खिलाड़ियों ने दिया फिटनेस का संदेश यह भी पढ़ें- Prayagraj New...