Kanpur News: फिक्की फ्लो ने स्कूल में सौर ऊर्जा से की रोशनी
कानपुर, नवम्बर 14 -- Kanpur News: कानपुर। फिक्की फ्लो ने प्रोजेक्ट आदित्य के तहत ऊषा पॉपुलर इंटर कॉलेज नरवल में बाल दिवस पर सौर ऊर्जा की रोशनी पहुंचाई। फिक्की फ्लो की पदाधिकारियों सोलर पैनल का लगाकर शुभारंभ किया। पांच किलोवॉट का सोलर पैनल सिस्टम राम रघुबीर सरन गुनाटी देवी ट्रस्ट के सहयोग से लगाया गया। स्कूल में 500 से अधिक बच्चों को लाभ मिलेगा। बाल दिवस के इस विशेष अवसर को और भी यादगार बनाते हुए बच्चों के बीच मिठाइयां, बिस्कुट एवं स्टेशनरी के हैम्पर्स वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली। इस मौके पर ऊषा अग्रवाल, मंजरी अग्रवाल, शिखा वैद्य, कोहिमा धनधानिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: बाल दिवस पर चाचा नेहरू के योगदान को किया याद, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां यह भी पढ़ें- Gangapar News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.