Kanpur News: फिक्की फ्लो ने बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए बांटी 20 साइकिलें
कानपुर, अक्टूबर 28 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फिक्की फ्लो ने बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए 20 साइकिलें वितरित कीं। कार्यक्रम स्वरूप नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में किया गया। फिक्की फ्लो की चेयरपर्सन अंकिता गर्ग ने कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं है। बल्कि यह स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। फिक्की फ्लो छोटी-छोटी पहल से महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। कार्यक्रम में डॉ. अनुराधा वार्ष्णेय, सुषमा सिंह, अनुभा गुप्ता, रश्मि अग्रवाल और आरुषि टंडन आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.