Kanpur News: फिक्की फ्लो और नगर निगम के बीच समझौता
कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर नगर निगम एवं फिक्की फ्लो के मध्य सामाजिक सशक्तीकरण एवं समावेशी विकास के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। पहले समझौते के अंतर्गत स्वच्छता कर्मियों एवं उनके परिवारों को सरकारी योजनाओं एवं उनके अधिकारों का लाभ दिलाने के लिए कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके माध्यम से स्वच्छता कर्मियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता तथा आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। दूसरे समझौते के तहत नगर निगम विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को डिजिटल एवं एआई आधारित कौशल से सशक्त किया जाएगा। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय च फ्लो की चेयरपर्सन अंकिता गर्ग ने हस्ताक्षर किए। यहां डॉ. शेफाली राज, सुषमा सिंह आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.