Kanpur News: फार्म तक मिलते नहीं, कैसे बने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र
कानपुर, जुलाई 10 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की मौजूदगी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्य की समीक्षा की। महापौर ने सख्त लहजे में कहा कि आवेदकों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के फॉर्म तक मिल नहीं पाते हैं। सोचिए कि आम व्यक्ति कैसे ये प्रमाणपत्र बनवा पाएगा। इस कारण महीने आवेदन जमा करने के बाद लोग चक्कर काटते रहते हैं। जुलाई में बच्चों के स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रमाण-पत्रों की जरूरत हो रही है लेकिन लगातार जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों को लेकर शिकायतें आ रही हैं। महापौर ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोई अधिकारी इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भारत सरकार का सीआरएस (...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.