कानपुर, अगस्त 31 -- Kanpur News: मंगलपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के बलियापुर गांव में बीती रात एक व्यक्ति ने गाली-गलौज कर तमंचे की बट से मारपीट करना व फायर करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को दबोच कर जेल भेजा है।

घटना का विवरण मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलियापुर निवासी शिव बहादुर ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात लगभग साढ़े दस बजे उसके गांव का ही रहने वाला संजय यादव फोन से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। वह पूर्व में भी कई बार धमकी देता रहा है,इसकी सूचना उसके द्वारा 112 पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस के आने की आहट पर हमलावर संजय यादव ने पीड़ित के साथ तमंचे की बट से मारपीट की व फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव मौके पर प...