कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। मंगलपुर में शनिवार को फाइलेरिया से बचाव के लिए बच्चों को जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को फाइलेरिया रोग के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही अभियान के तहत निर्धारित समय पर दवा का सेवन करने के लिए प्रेरित किया गया। मंगलपुर स्थित शिवकली देवी इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र सिंह ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को दवा खिलाई जाती है। इस बीमारी से सुरक्षित रहने के लिए जागरूकता के साथ ही निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। बच्चों को यह भी समझाया गया कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को फाइलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करें...