कानपुर, जुलाई 29 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। बजरिया निवासी जैनुल आबदीन ने फर्जी हस्ताक्षर कर झूठी शिकायत दर्ज कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मो.आलम इदरीशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित का आरोप है कि मो. आलम इदरीशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची। पहले अपने नाम से कथित धमकी भरा पत्र तैयार कराया, जिस पर उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाए। उक्त पत्र को 11 फरवरी 2026 को डाक के माध्यम से आरोपित के पते पर भेजा गया। इसके बाद 12 फरवरी को उसी पत्र के आधार पर एसीपी सीसामऊ से शिकायत की गई। जिसकी जांच चल रही है। बजरिया थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...