Kanpur News: फर्जी सैलरी स्लिप लगा लिया 14 लाख लोन, गिरफ्तार
कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। एसबीआई की आईआईटी स्थित शाखा में कूटरचित दस्तावेज लगाकर 14 लाख का लोन लेने वाले शातिर को शनिवार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने खुद को पशु जैविक औषधि संस्थान का उपनिदेशक बता फर्जी सैलरी स्लिप लगा लोन हासिल किया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। तात्या टोपे नगर के रविदासपुरम निवासी शिवम ने जनवरी 2023 में आईआईटी कानपुर स्थित एसबीआई की शाखा से 14 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया था। शिवम ने बैंक में खुद को पशु जैविक औषधि संस्थान का उपनिदेशक बताते हुए सैलरी स्लिप लगाई थी। लोन मिलने के बाद शिवम ने किस्तें जमा करनी बंद कर दीं। जिस पर बैंक ने संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगा। तब बैंककर्मी शिवम के दस्तावेजों का सत्यापन करने पशु जैविक औषधि संस्थान पहुंचे, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.