कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। घर के पास पान के खोखे पर दोस्तों संग सुनी बात पर अमल करके पिता की डांट से क्षुब्ध हो भागे किशोर को जीआरपी ने पकड़ लिया। पूछताछ में किशोर ने पुलिस को बताया कि दोस्त कहते थे कि पढ़ाई में मन न लगे तो कानपुर, मुंबई जाकर काम करो तो यहां से फकीर बनकर जाओगे तो राजा बनकर आओगे। पिता ने स्कूल न जाने पर डांटा तो साथियों की बात याद आई और बिना बताए घर से भागकर स्टेशन पहुंचा और कानपुर सेंट्रल पर उतर गया। काम मिलना तो दूर, भूख लगी तो कुछ न मिला तो बेंच पर लेट गया था। यह भी पढ़ें- Firozabad News: लापता किशोर का सुराग लगाने की पुलिस से गुहार अब पिता आएंगे तो उनके साथ घर जाएंगे। जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह ने बताया कि अंबेडकरनगर, इमली वाला फाटक, जयपुर निवासी जगदीश वर्मा के 15 साल के बेटे का पढ़ाई में मन...