कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: चकेरी। नौबस्ता ने एक युवक ने आरोप लगाया है कि उनसे प्लॉट दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने डीसीपी दक्षिण के आदेश पर नौबस्ता थाने में मामला दर्ज कराया है। नौबस्ता के चंदीपुरवा निवासी शिव ओम वर्मा के अनुसार वर्ष 2024 में उन्होंने क्षेत्र निवासी वीरेंद्र पासी उर्फ ननबुद्धि को प्लाट खरीदने के लिए चार लाख रुपये दिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी प्लाट नहीं मिला। पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर वीरेंद्र करीब दो वर्ष तक टरकाता रहा। इस 31 अगस्त को आरोपित ने फोन कर कहा कि घर आकर रुपये ले जाओ। रात में उसके घर पहुंचे तो वीरेंद्र ने अपने साथी रिषि और हनी के साथ मिलकर घर के अंदर जाकर पीटा। आरोप है कि पुलिस के कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने डीसीपी दक्षिण से शिकायत की। वहीं, नौबस्ता थानाप्र...