कानपुर, सितम्बर 2 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। किदवई नगर पुलिस ने प्रापर्टी डीलिंग ऑफिस की आड़ में किराए के फ्लैट में जुए की फड़ चलाने वाले संचालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित फ्लैट को तीन हजार रुपये प्रति घंटे के हिसाब से जुआ खेलने के लिए मुहैया कराता था। वहीं, पुलिस ने फड़ से 2.60 लाख रुपये और नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एडीसीपी दक्षिण एवं आपरेशन सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साकेत नगर स्थित शिव अवध अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 103 में छापा मारा। छापेमारी से अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जबकि फ्लैट में जेवी ग्रुप के नाम से प्रापर्टी डीलिंग का कार्यालय संचालित था। छापेमारी की भनक लगते ही जुआरी इधर-उधर भागने के साथ छिपने की कोशिश करते रहे। हालांकि, पुलिस ने सात जुआरियों की घेराबन्दी कर...