कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता कल्याणपुर स्थित दि चिंटल्स स्कूल में कानपुर टेबल टेनिस संघ की ओर से चार दिवसीय इंटर स्कूल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप चल रही है। 16 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।अंडर-15 बालिका वर्ग में प्रेक्षा तिवारी, देवीन मीणा, आदित्री बनर्जी, तान्या निगम, अन्या गुप्ता, अन्या वर्मा, देवर्षिका शुक्ला और शनाया भाटिया ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग में विहान, अधिराज मजूमदार, मानस, आदित्य राज सिंह, कुशाग्र तिवारी, दक्ष सिंह, आराध्या चंद्रा और दुर्वांक ने अगले दौर में जगह बनाई। अंडर-17 बालिका वर्ग में कावी शाह, साक्षी सोनकर, प्रेक्षा तिवारी, इनिका सेठी, देवर्षिका शुक्ला, अन्या गुप्ता, केनिषा जाय...