कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को प्रिंस क्लब ने वैदिक यूनियन को 50 रन से हराया। वीएसएसडी मैदान पर खेले गए मैच में प्रिंस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 ओवर में 126 रन बनाए। टीम की ओर से उदित श्रीवास्तव ने 36 रन, सत्यम सिंह ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में अक्षतराज ने तीन, प्रभात विश्वकर्मा व अनुपम यादव ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में वैदिक यूनियन की पूरी टीम 26.4 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से तेजस तिवारी ने 21 रन व असित यादव ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में आलोक गौतम ने चार, पर्व खरे ने तीन विकेट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...