कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता अवधपुरी स्थित मास्टर माइंड अकादमी में प्रथम मास्टर माइंड शतरंज टीम चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 14 टीमों (प्रत्येक में दो खिलाड़ी) ने हिस्सा लिया। पांच राउंड के रोमांचक मुकाबलों के बाद प्रांजल-श्रेयांश की जोड़ी विजेता बनी।प्रतियोगिता में विजेता बनी प्रांजल सिंह और श्रेयांश सिंह की जोड़ी को 2200 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अतुल ठाकुर और अरिहंत राय चौधरी की टीम दूसरे स्थान पर रही, जिन्हें 1700 रुपये व ट्रॉफी मिली। विकास निषाद और आदित्य यादव की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही, जबकि शिवांशु सिंह और शाश्वत बाजपेई चौथे स्थान पर रहे। पांचवें स्थान पर आदित्य अरोड़ा और आर्यन गौतम, छठे स्थान पर अभिजीत गोरहा और सौरभ दीक्षित और सातवें स्थान पर अरनव भारद्वाज और अक्षांश सिंह...