कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: चकेरी। कांशीराम अस्प्ताल में मंगलवार को प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें हैलेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हैलट ले जाते समय रास्ते में जच्चा बच्चा की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन वापस शव को कांशीराम अस्पताल लेकर आये और हंगामा करने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्लागंज के कीपरखेड़ा निवासी ई-रिक्शा चालक नूर मोहम्मद की 30 वर्षीय पत्नी शबीना को प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया था। दोपहर में सामान्य प्रसव से बेटे का जन्म हुआ। शाम को शबीना को अचानक रक्तस्राव होने लगा, जिसके बाद डॉक्टरों ने दोनों को हैलट रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, सीओडी आरओबी के पास पहुंचते ही जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजन शव लेकर कांशीराम अस्पताल लौटे और डॉक्टर...