Kanpur News: प्रगणक-सुपरवाइजर संवेदनशीलता के साथ करें जनगणना :डीएम
कानपुर, अक्टूबर 22 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना के लिए नियुक्त प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम इंजीनियरिंग कॉलेज बारा में आयोजित किया गया। डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। जनगणना-2027 के महत्व, उद्देश्य और निर्धारित कार्ययोजना की जानकारी दी गई। डीएम कपिल सिंह ने कहाकि भारत की जनगणना-2027 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है। इसका सीधा संबंध देश की वर्तमान और भविष्य की विकास योजनाओं से है। कहाकि जनगणना केवल आंकड़े एकत्र करने की प्रक्रिया नहीं है। यह देश के प्रत्येक नागरिक, परिवार और क्षेत्र की वास्तविक स्थिति को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक बिंदु को गंभीरता, धैर्य औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.