कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: कानपुर। गुरु रामदास जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन रविवार को गुरुद्वारा रणजीत नगर से श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाला गया। शोभायात्रा में शामिल संगत ने गुरु महाराज के दर्शन किए। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। सबसे आगे दशमेश शस्त्र दल के नौजवान पारंपरिक शस्त्र कला के करतब दिखाते चल रहे थे। पंज प्यारों ने नगर कीर्तन की अगुवाई की। 'जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल' के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। नगर कीर्तन में मीरी-पीरी बाल सखा के बच्चों ने गुरु रामदास जी की महिमा का बखान करते हुए कीर्तन किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: राखो शरणाई..गुरु रामदास राखो शरणाई.. बैंड की धुन पर गुरबाणी का गायन हुआ। इसके बाद रणजीत अखाड़ा के बच्चों ने करतब दिखाकर लोगों का ध्यान...