कानपुर, सितम्बर 30 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-4, विश्वेश्वरैया यूनिट की ओर से गांधी जयंती सेवा अभियान के तहत पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। 'गांधीजी एवं पर्यावरण संरक्षण' विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधरोपण और प्लास्टिक मुक्त परिसर जैसे मुद्दों को उठाया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में गांधीजी के विचारों, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर छात्रों ने अपने विचार रखे। पोस्टर प्रतियोगिता में अमीषा प्रथम, पर्यावरण विज्ञान की शुभी द्वितीय और बीएससी कॉम्बिनेशन की तपस्या तृतीय स्थान पर रहीं। पर्यावरण विज्ञान की अर्चना को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए चुना गया...