कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: चकेरी। गुजैनी में साइबर ठगों ने पॉलिसी के नाम पर रिटायर शिक्षक को तीन साल तक अपने चंगुल में फंसाकर 43 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद भी आरोपित रकम की मांग करते रहे। इस पर वे एफडी तुड़वाने बैंक मैनेजर के पास पहुंचे तो मैनेजर ने उन्हें समझाया। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने गुजैनी थाने में मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित का परिचय अंबेडकर नगर निवासी प्रेमदत्त शर्मा के अनुसार वे गुमटी स्थित जीएन इंटर कालेज से शिक्षक के पद से रिटायर हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने पीएनबी मेटलाइफ से एक पालिसी ले रखी थी जो वर्ष 2026 में पूरी होनी थी। वर्ष 2024 में उनके पास एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि उन्हें नुकसान से बचने के लिए एजेंट कोड बदलना होगा। फिर आ...