कानपुर, नवम्बर 18 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पैरामाउंट क्लब ने सदर्न क्लब को 56 रन से और दूसरे मैच में आदर्श क्लब ने विनर्स क्लब को 28 रन से पराजित किया।श्याम नगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए मैच में पैरामाउंट क्लब ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 259 रन बनाए। टीम की ओर से ललित वर्मा ने 71 रन और अहमद गजाली ने 42 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सदर्न क्लब की टीम छह विकेट पर 203 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कृष्णा बाली ने 97 रन और कृष शर्मा ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में उज्ज्वल भट्ट ने तीन और तनय बाजपेयी ने दो विकेट लिए। डीएवी मैदान पर खेले गए मैच में आदर्श क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में नौ विकेट पर 270 रन बनाए। टीम की ओर से सत्येंद्र यादव ने 84 रन की न...