कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट की ओर से चित्राक्षी समूह कला प्रदर्शनी 2026-27 का आयोजन हुआ। जिसमें बीएफए तृतीय वर्ष के 40 छात्र-छात्राओं की बनाई 50 म्यूरल पेंटिंग प्रदर्शित की गई। जिसमें देवी-देवताओं के जीवंत चित्रण से लेकर भारतीय लोक परंपराओं की कलात्मक अभिव्यक्ति को दर्शाया गया।प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध मूर्तिकार प्रो. कृष्ण चंद्र वाजपेयी ने किया। संस्थान के निदेशक डॉ. मिठाई लाल ने कहा कि भारतीय लोककलाएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। प्रदर्शनी के संयोजक एवं क्यूरेटर डॉ. मंतोष यादव ने बताया कि इसका उद्देश्य पारंपरिक और लोककलाओं को आधुनिक कलात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ना है। प्रदर्शनी 14 अक्तूबर तक चलेगी और रोजाना सुबह 11 से शाम पांच बजे तक आम लोगों के लिए भी खु...