कानपुर, अगस्त 27 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस पर बॉक्सिंग डेवलपमेंट कमेटी की ओर से गोविंद नगर स्थित वानी कांटिनेंटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बॉक्सिंग के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान देने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं खेल से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों के योगदान को सम्मानित करना व युवा खिलाड़ियों को बॉक्सिंग के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। मुख्य अतिथि विधायक महेश त्रिवेदी व उप्र बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव उपेंद्र पांडेय ने एसपी माहेश्वरी, अरुण शर्मा, सुरेश शिरोमणि, मैहरदीप चौरसिया, रोहित त्रिवेदी, आशीष शर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह, अश्विनी मिश्रा, अतुल मिश्रा, महेन्द्र कुमार एवं समीर को सम्मानित किया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष गौरव तिवारी, व सचिव भुजबल सिंह य...