Kanpur News: पूर्व छात्रों में किया गुरु वंदन
कानपुर, जुलाई 31 -- Kanpur News: कानपुर। गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर जाजमऊ कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 1995 बैच के पुरातन छात्र और उस समय स्कूल के उनके गुरुओं ने भाग लेकर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम में कक्षा दशम 1995 बैच के पुरातन छात्र एवं उनके तत्कालीन गुरु सम्मिलित हुए। दशकों बाद एक दूसरे को देख मन पुरानी यादो में खो गया। सभी गुरुओं को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक राजीव महाना ने की। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या कोमल चंडियोक शर्मा की ने सभी का स्वागत किया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ स्वयं सेवक विनोद शंकर दीक्षित ने गुरु शिष्य परंपरा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक रमेश शर्मा के अनुसार इसमें देश के कई शहरों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.