कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: कानपुर। रेलबाजार में संचालित साइबर थाना अब पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसके लिए नया भवन बनकर तैयार है। यहां एसीपी और एडीसीपी स्तर के अधिकार बैठेंगे जबकि डीसीपी क्राइम रेलबाजार के पूर्ववत कार्यालय में बैठेंगे। मंगलवार को नए साइबर थाने का उद्घाटन होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वर्तमान में साइबर थाना रेलबाजार में संचालित हो रहा है। थाना प्रभारी समेत एक दर्जन इंस्पेक्टर कार्यरत हैं लेकिन यहां न तो उनके बैठने का उचित स्थान है और न ही डाटा एनालिसिस के लिए कोई सेंट्रलाइज्ड व्यवस्था है। ऐसे में पिछले करीब एक साल से साइबर थाने के लिए पुलिस लाइन में भवन निर्माण चल रहा था। भवन बनकर तैयार होने के बाद अब नया थाना यहीं स्थानांतरित किया जा रहा है। एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि नीचे शिक...