कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में खोए हुए 201 मोबाइल फोन को पुलिस व सर्विलांस टीम ने खोज निकाला। गुरूवार को एसपी ने खोजे गए सभी मोबाइल संबंधित लोगों को सौंप दिए। एसपी से अपना खोया हुआ मोबाइल मिलने से लोगों के चेहरे खिल गए। पुलिस ने बरामद हुए सभी मोबाइल की कीमत करीब 30 लाख आठ हजार रुपये बताई है। जनपद में अलग-अलग स्थानों से करीब 201 लोगों के मोबाइल खो गए थे। पीड़ितों ने इसकी सूचना संबंधित थानों में दर्ज कराई थी। इसके बाद सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस सभी खोए हुए मोबाइल की तलाश कर रही थी। एसपी के निर्देश पर सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल व सर्विलांस तकनीक से खोए हुए सभी मोबाइल बरामद कर लिए। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि सर्विलांस टीम व पुलिस ने खोए हुए 201 मोबाइल ढूंढ निकाले हैं। इन म...