कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र में हुई चोरियों की घटना का खुलासा तो दूर की बात है पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लगातार चक्कर लगा रहा है। रसूलाबाद क्षेत्र के भारामऊ गांव निवासी बृजमोहन सिंह किसान हैं। गत 25 जून को उनके घर में पीछे से चढ़े बदमाशों ने लाखों रुपये के आभूषण व नकदी पार कर दी थी। जानकारी पर नार चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया था। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी लेकिन आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। एक पखवारे से अधिक समय गुजरने के बाद भी पुलिस चोरों का पता लगाने की बात कह रही है। इसी प्रकार गत 5 जुलाई को बहुराज गांव निवासी रामबाबू के घर पर धावा बोलकर बदमाशों ने लाखों रुपये के आभूषण पार कर...