कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। रनियां कस्बे में टाइल्स लगाने वाले ठेकेदार के घर में छब्बीस दिन पहले लूटपाट करने के बाद से फरार चल रहा मटियामऊ अकबरपुर का रहने वाला फकीर गैंग का शातिर लुटेरा अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका। 20 दिन पहले गिरोह के तीन सदस्यों के पकड़े जाने के बाद पूछताछ में उसका नाम सामने आया था। रनियां कस्बे के श्याम सुंदर नगर में निवास कर रहे टाईलस लगाने वाले ठेकेदार रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मकरंदपुर निवासी राजन कुमार के घर में घुसकर फकीर गैंग के सदस्यों ने 30 जुलाई की रात में गृहस्वामी व उसकी पत्नी प्रेमलता के साथ मारपीटकर पत्नी के आपरेशन के लिए अलमारी में रखे साढे़ तीन लाख रुपये व सोने चांदी के आभूषण लूट लिए थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस ने ग्राम नूरपुर थाना कादर चौक...