कानपुर, जुलाई 2 -- Kanpur News: सरसौल। नर्वल तहसील अंतर्गत एक पीड़ित ने आरोप लगाया है कि एक पुलिसकर्मी जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के विशेष सचिव से की है। पीड़ित का आरोप है कि लेखपाल और कानूनगो उनकी जमीन पर जबरन नाप कर पुलिस कर्मी की पत्नी को सौंपने आए थे। विरोध करने पर उन्होंने एसडीएम नर्वल का आदेश होने की बात कही थी। महाराजपुर के बौसर गांव निवासी किसान जयवीर सिंह का आरोप है कि उनकी आवासीय जमीन की जबरन नियम विरुद्ध पैमाइश कराई जा रही है। इस मामले में तहसील व जिले में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के विशेष सचिव से की है। एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्ष शिकायत कर रहे हैं। जांच कर आख्या भेजी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...