Kanpur News: पुलिस कमिश्नर कार्यालय से 300 मीटर दूर चेन लूट का प्रयास
कानपुर, सितम्बर 30 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। पुलिस कमिश्नर कार्यालय से 300 मीटर दूर बाइक सवार लुटेरों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता से चेन लूट का प्रयास किया। हालांकि अधिवक्ता की सतर्कता के कारण लुटेरे चेन लूटने में सफल नहीं हो सके। घटना ने कोतवाली पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। परमट निवासी अधिवक्ता मनीष शुक्ला ने बताया कि बुधवार सुबह वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। करीब साढ़े सात बजे वह डीएवी तिराहा के पास पहुंचे। इस दौरान पुलिस लाइन की तरफ से आ रहे अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने उनकी चेन तोड़ने का प्रयास किया। बाइक के पीछे बैठे आरोपित ने जैसे ही उनके गले में पड़ी चेन तोड़ने के लिए हाथ बढ़ाया। उन्होंने आरोपित का हाथ पकड़ लिया। खुद को फंसता देखकर आरोपित ने झटका देकर हाथ छुड़ाया। जिसके बाद आरोपित ग्रीन पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.