कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: रुरा, संवाददाता। किसी भी आपात स्थिति, विशेषकर आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए रुरा थाने में पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन सप्ताह के तहत मंगलवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर अग्निशमन दल रुरा थाने पहुंचा। यहां थाना परिसर में सभी पुलिसकर्मियों के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को अग्निशमन उपकरणों के सही और त्वरित उपयोग के प्रति जागरूक करना और उन्हें अभ्यास कराना था। प्रशिक्षण के दौरान, अग्निशमन विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों को बताया कि आग लगने पर सबसे पहले संयम बरतना चाहिए और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Balia News: पुलिसकर्मियों ने सीखा आग से बचाव की तरकीब उन्होंने उपकरणों के संचालन का व्यावहारिक ज्ञ...