कानपुर, सितम्बर 10 -- Kanpur News: चकेरी। रेलबाजार में पुराने विवाद में आरोपितों ने युवक को सरेराह घेरकर पीटा। पीड़ित ने रेलबाजार पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सनिगवां चिश्ती नगर निवासी मोहम्मद हसीन ने बताया कि कुछ माह पहले रेलबाजार के अदनान, फैजान, रोमन, एजाज उर्फ शारिफ से सनिगवां में विवाद हुआ था। जिसके चलते आरोपित रंजिश मानने लगे थे। आठ सितंबर को किसी काम से रेलबाजार गए थे तो आरोपितों ने घेरकर दो बार अलग अलग स्थान पर सरेराह बुरी तरह से पीटा था। लोगों के जमा होने पर आरोपित धमकाते हुए भाग गए थे। वहीं पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।इस मामले में पीड़ित ने रेलबाजार थाने में मामले की ...