कानपुर, सितम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जाजमऊ के पुराने गंगा पुल की मरम्मत का इंतजार कर रहे वाहन चालकों को पुल के साथ ही उससे जुड़ी करीब 400 मीटर सड़क की बदहाली से भी राहत मिलने की उम्मीद है। जाजमऊ फ्लाईओवर से पुराने गंगा पुल के बीच सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। इनकी अस्थायी मरम्मत कराए जाने के बावजूद भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण गड्ढे फिर उभर आ रहे हैं। अब पुराने गंगा पुल की मरम्मत शुरू होने के साथ ही इस सड़क का स्थायी सुधार भी कराया जाएगा। रामादेवी से गंगा पुल तक हाईवे सेक्शन की जिम्मेदारी संभालने वाली ठेका फर्म ने भी मौजूदा परिस्थितियों में सड़क की स्थायी मरम्मत कराने में असमर्थता जताई है। फर्म के मुताबिक पुल की मरम्मत के साथ ही इस रोड सेक्शन का काम कराया जाना प्रस्तावित है। पुल पर काम शुरू हुए बिना गड्ढो...