Kanpur News: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, घायल
कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के दुआरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार शाम करीब चार बजे बाइक सवार युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी गजनेर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दुआरी गांव निवासी आशीष सिंह गांव के किनारे स्थित अपने चाचा शिशुपाल सिंह के राम ब्रिक फील्ड ईंट भट्ठे के पास सड़क किनारे खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। सड़क किनारे खड़े आशीष को देखकर बाइक सवारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आशीष ने इसका विरोध किया तो एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। इसी दौरान आशीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.