कानपुर, अक्टूबर 1 -- Kanpur News: कानपुर। समाजवादी पार्टी ने छावनी विधानसभा क्षेत्र में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता विधायक हसन रूमी ने की। प्रदेश सचिव और पीडीए सम्मेलन के प्रभारी समरथ पाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हसन रूमी ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के सभी वर्गों को एकजुट कर उनके अधिकार, सम्मान और सामाजिक भागीदारी की आवाज को मजबूती देने का काम कर रही है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: पीडीए सम्मेलन में सपाइयों ने भरी हुंकार, बूथ मजबूत करने का आह्वानमुख्य अतिथि का संदेश मुख्य अतिथि समरथ पाल ने कहा कि पीडीए सम्मेलन का उद्देश्य पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को एक मंच पर लाना तथा उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से...