कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर ग्रामीण की कल्याणपुर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी की ओर से कुशवाहा समाज की पीडीए जन पंचायतें आयोजित की गईं। दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि एटा के सांसद देवेश शाक्य ने बसपा संस्थापक कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। देवेश शाक्य ने अपने संबोधन में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, महिलाओं और वंचित वर्गों से लोकतंत्र की रक्षा, वोट चोरी रोकने और संविधान के सम्मान के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की जन पंचायत की अध्यक्षता सपा कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष और बिठूर के पूर...