कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर की ओर से चार दिवसीय 26वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी और 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ ने जीत दर्जकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।श्याम नगर ​स्थित पीएसी मैदान पर हुए पहले क्वार्टर फाइनल में चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज और 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चतुर्थ वाहिनी ने 20 ओवर में 168 रन बनाए। टीम की ओर से फैजान अहमद ने 91 रन और युवराज ने 50 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी वाराणसी की टीम ने राहुल सिंह के 30 रन और विजय पाटिल के 40 रन की मदद से 19.4 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाकर चार...