कानपुर, अक्टूबर 30 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पीआरडी जवानों की ड्यूटी पर तैनाती और मानदेय भुगतान को लेकर सामने आई गड़बड़ी में एक और तथ्य शामिल हो गया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा लखनऊ भेजी गई रिपोर्ट में पोर्टल से छेड़छाड़ की भी आशंका जताई गई है। दरअसल पोर्टल में जवान का नाम डालने पर पोर्टल खुद उसकी ड्यूटी निर्धारित करता है। जांच में कहा गया है कि इस प्रक्रिया की अनदेखी कर अपने मन के मुताबिक ड्यूटियां लगाई गईं। साथ ही पिछले वर्षों में कैसे ड्यूटी लगाई गई और भुगतान किया गया है। इसकी जांच कराने को लेकर संस्तुति की गई है। हालांकि इस प्रकरण में विभागीय जांच में ड्यूटी आवंटन, कार्यालय से संबद्ध करने और भुगतान के रिकॉर्ड में अंतर मिलने के बाद उपनिदेशक युवा कल्याण शिल्पी पांडेय ने भी पुराने मामलों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी...