कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। सेंट्रल स्टेशन पर गाजीपुर जाने के लिए पिता के साथ पहुंची 16 वर्षीय किशोरी अचानक उन्हें चकमा देकर गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी बेटी का पता नहीं चला तो परेशान पिता ने जीआरपी थाने पहुंचकर प्रभारी ओएन सिंह को सूचना दी। जीआरपी ने तत्काल क्यूआरटी को सक्रिय कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सूचना मिलने के महज 20 मिनट के भीतर किशोरी को वेटिंग हॉल के एक कोने में छिपा बैठा खोज लिया गया। पूछताछ में वह पिता से अलग होने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सकी। आवश्यक कार्रवाई के बाद जीआरपी ने किशोरी को पिता के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...