कानपुर, अगस्त 11 -- Kanpur News: कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य गुरुवार को शहर के भ्रमण पर रहेंगे। आयोग सरसैय्याघाट स्थित नवीन सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक जनसुनवाई कर संबंधित पक्षों से आपत्तियां एवं सुझाव प्राप्त करेगा। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में संबंधित पक्ष अपनी आपत्तियां एवं सुझाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसुनवाई के उपरांत आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण जनपद के एक विकास खंड का भ्रमण भी करेंगे। आयोग के भ्रमण दल में अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह के साथ सदस्य सेवानिवृत्त जिला जज बृजेश कुमार, सेवानिवृत्त अपर जिला जज संतोष कुमार विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. अरविंद कुम...