कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। कलक्टरगंज थाने से 100 मीटर की दूरी पर तेज रफ्तार पिकअप चालक ने रास्ता पार कर रहे मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने जांच पड़ताल की। हादसे की जानकारी परिवार को दी तो कोहराम मच गया। मूलरूप से प्रतापगढ़ के इशीपुर निवासी 48 वर्षीय धीरेंद्र प्रताप सिंह मजदूर थे। उनके परिवार में मां पुष्पा और दो छोटे भाई वीरेंद्र और रामेंद्र है। पिता राम सिंह ने बताया कि धीरेंद्र कानपुर में रहकर मजदूरी करते थे। वह शुक्रवार दोपहर कलक्टरगंज दालमंडी में काम कर रहे थे। इस दौरान किसी काम से वह सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कलक्टरगंज थाना प्रभा...