Kanpur News: पिकअप की टक्कर से अधेड़ की मौत
कानपुर, सितम्बर 20 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। फजलगंज में पिकअप की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। रावतपुर निवासी 47 वर्षीय बलराम गोस्वामी गड़रियनपुरवा में ट्रक रिपेयरिंग का काम करते थे। परिजन ने बताया कि शनिवार रात को लाखन होटल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। फजलगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, विरोध में एनएच जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.