Kanpur News: पार्किंग के नाम पर होती वसूली, बीच सड़क वाहनों का स्टैंड
कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद कस्बे में नगर पंचायत द्वारा वाहन स्टैंड के नाम पर वाहनों से वसूली की जा रही है लेकिन चौराहे व तिराहे पर बीच सड़क वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। स्कूली बच्चों व राहगीरों का निकलना तक मुश्किल हो रहा है। रसूलाबाद कस्बे में चौराहे व तिराहे पर दर्जनों आटो,टैंपो व ई-रिक्शा सहित दिल्ली जाने वाली बसों का जमावड़ा लगा रहता है। जबकि नगर पंचायत द्वारा वाहन पार्किंग के नाम पर वाहन चालकों से हजारों रुपये की वसूली की जा रही है। बीच सड़क पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहने से जाम की स्थिति बन रही है। स्कूली बच्चों व राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने इस समस्या के लिए डीएम को शिकायती पत्र सौंपा था। यह भी पढ़ें- Sasaram News: कोचस को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान पड़ा ठंडा, फिर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.