Kanpur News: पांडु नदी किनारे मिला युवक का शव
कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: सरसौल। नरवल के सचौली में निर्माणाधीन पुल के पास गुरुवार दोपहर पांडु नदी किनारे लगभग 42 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। पुल पर काम कर रहे इंजीनियर ने शव देखकर तुरंत नरवल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और सड़ने लगा है। शिनाख्त के कोई दस्तावेज नहीं मिले। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि पहचान के लिए फोटो आसपास के थानों में भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.