Kanpur News: पांच हजार लोगों के हस्ताक्षर के साथ डीएम को सौंपा ज्ञापन
कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। कस्बे के रूरा रेलवे स्टेशन को मुख्य स्टेशन का दर्जा दिलाने और विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर व्यापार मंडल की ओर से चलाए गए 15 दिवसीय महाहस्ताक्षर अभियान के बाद बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। व्यापारियों ने पांच हजार लोगों के हस्ताक्षर की प्रतियां संलग्न कर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में कस्बे में 15 दिनों तक महाहस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और क्षेत्र के लोगों से हस्ताक्षर कराकर रूरा रेलवे स्टेशन की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। बुधवार को व्यापार मंडल की टीम ने जिलाधिकारी कपिल सिंह से मुलाकात कर पांच हजार लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.